My love story
❤️My love story❤️
शायद के मै मर जाता उस आखरी मुलाकात से,
वो तो बारिश की मेहरवानी थी जिसने छुपाए आंसू मेरे।
अगर भीगने का इतना ही शौक है बारिश में ,
तो देखो ना मेरी आंखों में ।
बारिश तो हर एक के लिए होती है,
लेकिन आंखे सिर्फ तुम्हारे लिए ही बहती है ।
कभी उसको भी मेरी याद सताती होगी ,
अपनी आंखों में मेरे भी ख्वाब को भी सजाती होगी।
वह जो हर वक्त खयालों में रोती रहती है ,
कभी तो वह मेरी भी यादों में खो जाती होगी ।
हंसने के बाद क्यों रुलाती है दुनिया ,
जलाने के बाद क्यों सताती है दुनिया ।
जिंदगी में क्या कुछ कहर बाकी है ,
जो मरने के बाद भी जलाती है दुनिया।
गुलाब तो टूट कर बिखर जाता है ,
और खुशबू हवाओं में बरकरार रहती है।
जाने वाले तो छोड़ कर चले जाते हैं ,
पर एहसास तो दिलों में बरकरार रहता है।
गहरी थी रात लेकिन खोए नहीं हम,
दर्द बहुत था दिल में मगर रोए नहीं हम
कोई नहीं है हमारा जो पूछे हमसे
जग रहे हो किसी के लिए या सोए नहीं ।
आपकी यादों के सहारे जी लेते हैं ,
आपकी मिलने की ख्वाहिश लिए सी लेते हैं।
जीने को तो जी सकते हैं हम तेरे बगैर ,
मिले अगर आप तो मर भी सकते हैं ।
मेरा हर लम्हा चुरा लिया अपने ,
आंखों को एक चांद दिखा दिया आपने ।
हमें जिंदगी दी किसी और ने ,
पर प्यार इतना देकर जीना सिखा दिया आपने ।
हां मेरा हर लम्हा चुरा लिया आपने ,
मोहब्बत हर इंसान को आजमाती है ।
किसी से रूठ जाती है ,
पर किसी पर मुस्कुराती है ।
मोहब्बत खेल ही ऐसा है ,
किसी का कु छ नहीं जाता ।
और किसी का सब कुछ चला जाता है,
दूर निगाहों से बार-बार ना जाया करो ।
दिल को इस कदर तड़पाया ना करो ,
तुम बिन एक पल भी जी नहीं सकते हैं हम ।
यह एहसास बार-बार दिल आया ना करो ,
जादू सा है तेरी हर बात में याद आता है ।
तू दिन और रात में ।
कल देखा था जब तुम्हारा सपना ,
तब भी था मेरा हाथ तुम्हारे हाथ में ।
प्यार करके जताए यह जरूरी तो नहीं,
याद कर के कोई बताए यह जरूरी तो नहीं।
रोने वाले तो दिल में ही रो ले ते है ,
आंखों में आंसू आए यह जरूरी तो नहीं ।
तनहाई किसी को इंतजार नहीं कराती
कभी बेवफाई किसी को इतना ना सताती।
उनसे दूर होने का एहसास है
वरना परछाई कभी जि स्म पर वार नहीं करती।
जब दिल टूटता है तो आवाज नहीं आती
यह तो अपनी अपनी बात है यारों ।
कोई किसी को भुला नहीं पाता और
कोई किसी को याद नहीं।
तरसते थे जो कभी मिलने को
न जाने आज मेरे साए से भी कतराते हैं ।
हम भी वही है और दिल भी वही है ।
ना जाने लोग क्यों बदल जाते हैं।।

Very very mast line
जवाब देंहटाएं